उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। यूपी में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3373 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार देर रात यूपी में 163 नए मामले सामने आए। यूपी में राहत 1800 एक्टिव मरीज बचे हैं। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि देश में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 30 प्रतिशत है जबकि यूपी में यह दर 43 प्रतिशत के आसपास है। इस बीच आरएएफ और पुलिस के जवानों ने वेतन से पैसे जमा कर झुग्गी बस्तियों के लोगों के बीच राशन वितरित किया।
मुरादाबाद; आरएएफ और पुलिस के जवानों एंव अधिकारियों ने एक अनोखी मिसाल का प्रदर्शन करते हुए अपनी जेबों से अपने वेतन से आपस में पैसे जमा करके कटघर क्षेत्र के दस सराय में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब एंव जरूरत मंद लोगों के लिए राशन की 250 किटस तैयार कर वितरित की गई। जिनमें दस किलो ग्राम आटा,दस किलोग्राम चावल,दो किलो ग्राम चीनी,दो किलो ग्राम दालें,नमक और सरसों का तेल,आलू-प्याज शामिल है साथ ही साथ कोरोना से निपटने हेतु मास्क व साबुन भी लोगो को बांट गए।
लॉकडाउन की वजह से फूलों की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान

यह तस्वीर वाराणसी की है जहां गेंदा के फूलों की खेती करने वाले किसान बेहद दुखी हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन की मार उनके बिजनेस पर भी पड़ी है। मंदिर बंद होने और शादियेां के ठप्प होने की वजह से फूलों की बिक्री पूरी तरह से बंद है।
यह तस्वीर वाराणसी की है जहां गेंदा के फूलों की खेती करने वाले किसान बेहद दुखी हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन की मार उनके बिजनेस पर भी पड़ी है। मंदिर बंद होने और शादियेां के ठप्प होने की वजह से फूलों की बिक्री पूरी तरह से बंद है।

पूरे देश में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन है। इसकी वजह से मंदिर बंद हैं, शादियां ठप्प हैं जिससे फूल खराब हो रहे हैं। कहीं पर भी इनकी बिक्री नहीं हो रही है। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। किसान गेंदा के फूल का बड़े पैमाने पर उत्पादन करते हैं। इसके अलावा गुलाब की खेती भी करते हैं। लेकिन, कोरोना वायरस के कारण गेंदा और गुलाब दोनों ही बेकार हो गए हैं।
फूलों की खेती से जुडे़ किसानों का कहना है कि एक तो प्रतिदिन मंदिरों में चढ़ावा के लिए फूल बंद हैं और दूसरे शादियां ठप हैं, जिससे सजावट का काम बंद है। किसानों को कुछ समझ में नहीं आ रहा है, जिससे फूलों की खेती उनके लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। खिले फूल बेकार हो रहे हैं। किसान इन फूलों को कचरे के ढेर में डाल रहे हैं।
आगरा: जिलेमें 37 नए मरीज मिलने के बाद यहां का आंकडा 743तक पहुंच गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में शनिवार को 37 नए मरीजों में मिले हैं। दो हॉटस्पॉट बढ़ाकर 44 कर दिए गए हैं। अब तक 9196 सैम्पल लिए जा चुके हैं। कुल 305 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। मृतकों की संख्या 24 है। हालांकि डीएम ने 21 की पुष्टि की है।
मेरठ में मिले 21 नए कोरोना संक्रमित
मेरठ में शनिवार को 21 कोरोना संक्रिमत पाए गए हैं। मृतक राजेश का इलाज करने वाले फिजिशियन भी कोरोना पॉजिटिव निकले। अब जनपद में मरीजों की संख्या 230 हो गई है। इनमें 65 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है, जबकि 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं शामली में भी शनिवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जनपद में अब तक 22 केस मिल चुके हैं। इनमें 18 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि चार मरीजों का इलाज चल रहा है।
मथुरा में सात और फिरोजाबाद में मिले चार कोरोना संक्रमित
मथुरा में देर शाम कोसी निवासी डॉक्टर दंपति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। दोपहर में 5 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इस तरह शनिवार को कुल 7 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 47 हो गई है।फिरोजाबाद में शनिवार को कोरोना वायरस के चार और नए केस मिले। इनमें से एक आठ वर्षीय बालिका भी शामिल है। जिले में अब तक 178 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।