दुनिया में संक्रमितों की संख्या 41 लाख 80 हजार 137 हो गई है। 2 लाख 83 हजार 852 की मौत हुई है। इसी दौरान 14 लाख 90 लाख हजार 590 स्वस्थ भी हुए हैं। लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने के बाद जर्मनी में संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट के मुताबिक, जर्मनी में संक्रमण का रीप्रोडक्शन रेट फिलहाल 1 से बढ़कर 1.3 हो गई है यानी एक संक्रमित व्यक्ति ज्यादा लोगों को बीमार कर सकता है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 13,67,638 80,787 2,56,336
स्पेन 2,64,663 26,621 1,76,439
ब्रिटेन 2,19,183 31,855 उपलब्ध नहीं
इटली 2,19,070 30,560 1,05,186
रूस 2,09,688 1,915 34,306
फ्रांस 1,76,970 26,380 56,038
जर्मनी 1,71,879 7,569 1,44,400
ब्राजील 1,62,699 11,123 64,957
तुर्की 1,38,657 3,786 92,691
ईरान 1,07,603 6,640 86,143

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

जर्मनी: संक्रमण काआंकड़ाबढ़ा
जर्मनी में लॉकडाउन में ढील देने के महज एक दिन बाद ही संक्रमण के मामले बढ़ते दिखे। लॉकडाउन हटाने की मांग को लेकर शनिवार को हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया था। इससे पहले, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने बुधवार को 16 राज्यों के नेताओं से बातचीत करने के बाद लॉकडाउन में छूट की घोषणा की थी। यहां एक लाख 71 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 7569 की मौत हो चुकी है।

अमेरिका: उपराष्ट्रपति क्वारैंटाइन नहीं होंगे
अमेरिकी उपराष्ट्रपति के कार्यलाय ने रविवार को कहा कि वे 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन नहीं होंगे। शुक्रवार को उनकीप्रवक्ता कोरोना पॉजिटिव मिलीथी। इसके बाद पेंस की भी जांच की गई थी, लेकिन उनका टेस्ट निगेटिव आया। अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां 13 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं, जबकि 80 हजार 787 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन: 31 हजार से ज्यादा मौतें
ब्रिटेन में अब तक 31 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। यहां अब तक दो लाख 19 हजार 183 लोग संक्रमित हैं। यह दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभानित देश है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लॉकडाउन 1 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि, इस दौरान ज्यादा कड़े नियम नहीं रहेंगे। पीएम ने अब ‘स्टे होम’ की जगह ‘स्टे अलर्ट’ नारा दिया है। उन्होंने कहा कि पब्लिक प्लेस 1 जुलाई से खोले जा सकेंगे।

ब्राजील: 1.6 लाख संक्रमित

ब्राजील में मामले बढ़कर 1 लाख 62 हजार 699 हो गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा 11 हजार के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में 6760 नए मामले सामने आए हैं और 496 लोगों की मौत हुई है।शनिवार को यहां 10 हजार 611 नए मामले सामने आए थे और 730 लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक 61 हजार से ज्यादामरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को ब्राजील की संसद ने कोरोना से मरने वाले मरीजों की याद में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जर्मनी में लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद जिम में एक्सरसाइज करता युवक। यहां अब तक 1.71 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।