अमेरिका में वर्क फ्रॉम होम के दौरान 47% कर्मचारी बिना पैंट पहने काम कर रहे, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में 48% पुरुष और 30% महिलाएं कंघी नहीं करतीं
रिसर्च डेस्क. कोरोना महामारी के चलते पूरी दुनिया में ‘वर्क फ्राॅम होम’ (घर से काम) का कल्चर तेजी से बढ़ा है। हाल में ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ में एबीसी चैनल की महिला रिपोर्टर विल रीव को बिना पैंट में एंकरिंग करते हुए देखा गया था। फिर इस पर बहस छिड़ गई कि क्या घर से काम करते हुए कर्मचारी कैजुअल हो गए हैं? या फिर उनका एप्रोच नॉन फॉर्मल हो गया है?
इसे लेकर लंदन स्थित इंटरनेशनल रिसर्च डाटा एंड एनालिटिक्स संस्था यूजीवीओ (YOUGOV) ने एक ऑनलाइन सर्वे किया, जिसमें 1327 वयस्क (18 की उम्र से अधिक) अमेरिकी शामिल हुए। सर्वे के अनुसार अमेरिका में घर से काम करने के दौरान 47% कर्मचारी बिना पैंट यानी शॉर्ट्स में ही काम करना पसंद करते हैं। इसी तरह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान 48% पुरुष अपने बाल भी सही नहीं करते हैं। महिला कर्मचारी की तुलना में 3 गुना पुरुष बिना पैंट, मोजे अथवा जूते के बिना ही घर से काम कर रहे हैं। पढ़िए, सर्वे की मुख्य बातें...

- 53% ने ही स्वीकारा कि वे घर से काम करते समय पायजामा पहनते हैं
- 54% ने कहा- वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पहले बालों में कंघी करते हैं
- 39% ने कहा- वे घर से काम करते वक्त भी फॉर्मल ड्रेस पहनते हैं
0 Comments