अब तक 4926 पॉजिटिव; एक दिन में रिकॉर्ड 323 मामले सामने आए, बंदिशों के बाद भी ट्रकों से घरों की ओर जा रहे श्रमिक
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ाबढ़ता जा रहा है।प्रवासी कामगारों के घर वापसी के साथ ही उतर प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढने लगी है। मंगलवार को रिकार्ड 323 मरीज सामने आए हैं।प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4926 हो गई है। इनमें से 1885 एक्टिव केस हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में पांच मौते हुई हैं। जिसमें मेरठ, फिरोजाबाद, वाराणसी, बस्ती और जालौन में एक-एक मौत हुई है। प्रदेश में मौतों का कुल आंकड़ा 123 तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर वाराणसी में दूसरे राज्यों से मजदूर ट्रक में बैठकर आ रहे हैं। सरकार की बंदिशों और पुलिस की सख्ती के बावजूद ये लोग अपने घर पहुचंने की हर संभवकोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत दो हिरासत में लिए गए
एससएसपी बबलू कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विवक बंसल को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। ये लोग बसों के मामले को लेकर प्रदर्शन आयोजित करने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच दोनों को आगरा की पुलिस लाइन में रोका गया है। पुलिस ने इनके खिलाफ फतेहपुर सीकरी में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। इसमें दो नामजद ,और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अजय कुमार लल्लू को हिरासत में लिए जाने के बाद से ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखायी देर रहा है।
सबसे ज्यादा मौतें आगरा में हुईंअब तक हुई 123 मौतों में से सबसे ज्यादा आगरा में 27 हुई हैं। इसके बाद मेरठ में 20, मुरादाबाद में 11, कानपुर नगर और अलीगढ़ में 8-8 मौतें हुई हैं। इसके बाद नोएडा और फिरोजाबाद में 5-5, झांसी मथुरा संतकबीर नगर व वाराणसी में 4-4, गाजियाबाद, मैनपुरी, बस्ती और जालौन में 2-2 मौत हुई हैं। वहीं, लखनऊ, अमरोहा, बुलंदशहर,श्रावस्ती, बरेली, कानपुर देहात, बिजनौर, एटा, प्रयागराज, ललितपुर, हापुड़ महोबा, प्रतापगढ़, आजमगढ़ और कुशीनगर में एक-एक मौत हुई है।
135 मंगलवार ठीक होकर घर लौटे
मंगलवार को 135 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर वापस चले गए हैं। इनमें आगरा 66, मेरठ 13, लखनऊ एक, नोएडा छह, सहारनपुर एक, फिरोजाबाद तीन, मुरादाबाद नौ, हापुड़ चार, अलीगढ़ 10, संभल एक, मथुरा दो, बिजनौर एक, गोंडा 11, झांसी तीन, देवरिया एक, श्रावस्ती एक और बांदा में दो मरीज डिस्चार्ज वापस होकर घर चले गए हैं।
इटावा में 6 किसानों की हादसे में मौत
लॉकडाउन के बावजूद उत्तर प्रदेश में आए दिन हादसे हो रहे हैं। बुधवार तड़के इटावा में पिकअप गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार 6 किसानों की मौत हो गई, एक घायल हो गया। घायल किसान को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती करवाया है। पुलिस ने बताया कि किसान सब्जी बेचने के लिए नवीन मंडी जा रहे थे।

मुरादाबाद में एक पीएम और सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
मुरादाबाद में एक डेयरी मालिक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नाजिर हुसैन को जेल भेज दिया गया है। नाजिर पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक फेसबुक पोस्ट करने और उसे वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर करने का आरोप है। नाजिर की एफबी पोस्ट सामने आने पर पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। सीओ कटघर पूनम सिरोही ने कहा कि नाजिर हुसैन ने दूसरे समुदाय पर विवादित टिप्पणी करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी। पोस्ट के साथ में उसने पाकिस्तान के झंडे का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया, 'अपनी पोस्ट में उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।'
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
0 Comments