सूबे के उद्यमी बोले-लोन नहीं राहत पैकेज चाहिए, डीजीपी ने बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया
पंजाब में अब तक 2122 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 44 की मौत हो गई, वहीं 1700 से ज्यादा ठीक भी हो गए हैं। दूसरी ओर संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सूबे देशव्यापी लॉकडाउन के साथ रात में कर्फ्यू और दिन में सामान्य लॉकडाउन की स्थिति जारी है। चौथे फेज के लॉकडाउन के चौथे दिन गुरुवार को राज्य में कई जगह से प्रशासन की सख्ती सामने आई है। बुधवार को पहले दिन फरीदकोट के 6 रूटों को छोड़कर पूरे राज्य में बसें चली आज बसों का संचालन हुआ। हालांकि सवारियां न के बराबर रही। आज दूसरे भी राज्य में बस सेवा जारी है। सवारियों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है।
20 लाख करोड़ के पैकेज को सराहा, लेकिन राहत देने के तरीके को वाजिब नहीं बताया
आईएमएसएमई दिल्ली की ओर से आयोजित वेबिनार में पंजाब के शहरों से केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के साथ सीधे संवाद में जुड़े उद्यमियों ने सरकार के 20 लाख करोड़ के पैकेज को सराहा, लेकिन राहत देने के तरीके को वाजिब नहीं बताया। उद्यमियों ने टर्नओवर के हिसाब से माइक्रो इंडस्ट्री को 25, स्माल को 20, मीडियम स्केल इंडस्ट्री को 15 और लार्ज को 10 प्रतिशत राहत मांगी। इन्होंने कहा कि हम पहले से ही लोन लेते आ रहे हैं, इस दौरान हमें लोन नहीं राहत की जरूरत है। अगर इंडस्ट्री को संकट से बाहर निकालना है तो हमें दो साल तक बिना ब्याज के लोन दिया जाए। साथ ही बंद के दौरान तीन महीने के लिए बैंक ब्याज में राहत देनी चाहिए और ईपीएफ में योगदान दिया जाए।
पुलिस अस्पताल का दौरा कर डेंटल चेयर, आई टेस्टिंग, क्रिटिकल केयर मॉनिटर की प्रशंसा की
पटियाला: डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस दिनकर गुप्ता ने आज पटियाला पहुंच कोरोना महामारी के दौरान बेहतर ढंग से ड्यूटी करने वालों को सम्मानित किया। शहर मेंआईजी पटियाला रेंज जतिदर सिंह औलख ने डीजीपी का स्वागत किया। फिरडीजीपी ने चार एसपी, दो डीएसपी, पुलिस लाइन की डॉक्टर, तीन इंस्पेक्टर, 10 सब इंस्पेक्टर, छह एएसआई, पांच हवलदार, छह सिपाही और मार्केट समिति मुलाजिमों का डीजीपी कमैंडेशन डिस्क और प्रमाण पत्रों के साथ सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल का दौरा कर डेंटल चेयर, आई टेस्टिंग, क्रिटिकल केयर मॉनिटर की प्रशंसा की और इस मॉडल को पूरे राज्य में लागू करने की बात कही।
लुधियाना: शहर में शाम 7 बजे के बाद दवा और जरूरत का दूसरा सामान मिले या न मिले मगर शराब पूरी रात मिलती है। बुधवार को भी एक ओर देर शाम पुलिस मुलाजिम सड़कों पर निकलने वाले लोगों के चालान काट रहे थे। वहीं जमालपुर इलाके में करीब सवा 8 बजे तक ठेके खुले हुए थे। जो बंद थे, उनमें चोरी-छिपे शराब बेची जा रही थी। शटर नीचे था, अंदर लाइटें ऑन थी। लोगों को शटर के साइड में छेद से शराब बेची जा रही थी। हालांकि डीईटीसी पवन गर्ग का कहना है कि टीमें इसकी चेकिंग कर रही हैं। अगर तय समय के बाद भी शराब के ठेके खुलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
बटाला: एसएचओ परमजीत सिंह ने सिटी रोड पर स्पेशल नाका लगाया। वाहन चालकों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने पर लगभग 30 लोगों के चालान काटे गए। एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि नाके के दौरान युवा मोटरसाइकल पर ट्रिपल राइडिंग करते पाए गए। उन्हें रोककर चालान काट दिया गया। दरअसल, बुधवार को जिला बटाला पुलिस प्रमुख उपिंदरजीत सिंह ने आदेश जारी किया था कि वाहन चालक नियमों का खास ध्यान रखें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जालंधर: मकसूदां सब्जी मंडी में फिर से रिटेल फड़ियां लगने जा रही हैं। विधायक बाबा हैनरी के हस्तक्षेप के बाद एडीसीपी सुडरविली के साथ एसडीएम राहुल सिंधु, जिला मंडी अधिकारी दविंद्र सिंह और आढ़ती नेता महेंद्रजीत सिंह शैंटी, इंदरजीत सिंह नागरा, रछपाल बब्बू समेत आढ़तियों की उपस्थिति में सब्जी मंडी में 400 फड़ियां ऑड-ईवन फार्मूले पर लगाए जाने पर सहमति बनी है। मंडी बोर्ड ने साफ किया कि पहले दिन फड़ी लगाने वाले 200 विक्रेता अगले दिन मंडी में नहीं आ सकते।
अमृतसर: जिले के कुछ निजी स्कूलों ने इसी दूसरे खर्चे जोड़ना शुरू कर दिए हैं। ऐसे 30 स्कूलों की शिकायत शिक्षा मंत्री विजयइंद्र सिंगला व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंची है। डीईओ सतिंदरबीर सिंह ने इसकी जांच उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा को सौंप दी है। अगर शिकायतें सही पाई गई तो स्कूलों की मान्यता रद्द हो सकती है। 14 स्कूलों ने अपना स्पष्टीकरण भेज भी दिया है।
सुल्तान विंड रोड स्थित एक निजी स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। वहीं मजीठा रोड के एक निजी स्कूल के मालिक को अभिभावकों अनिश्चितकालीन धरना लगाने की चेतावनी। स्कूल मालिक ने थाना सदर पहुंचकर सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने इसकी जानकारी भी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी है।
पठानकोट: पठानकोट में रणजीत सागर बांध परियोजना पर कार्यरत भारतीय मजदूर संघ की इकाई ने मुख्य अभियंता एसके सलूजा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष अशोक शर्मा, विभाग प्रमुख ओपी वर्मा ने कहा कि श्रम कानून में बदलाव करना गलत है। संघ इसका सख्त विरोध करेगा और भाजपा शासित राज्य अपने फैसलों को बदलें। वहीं, पठानकोट में भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री दिनेश गौतम वीरेंद्र कुमार प्रवीण कुमार ने एसीएस पिरथी सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि मजदूर हितों की रक्षा करें। अगर सुनवाई नहीं हुई तो मजदूर संघ सड़कों पर भी उतरने के लिए तैयार होगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
0 Comments