देश में बुधवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार हो गई। पिछले 3 दिनों में संक्रमण बढ़ने की रफ्तार सबसे तेज रही है। संक्रमितों की संख्या इन्हीं 3 दिनों में 40 से 50 हजार हुई है। देश में कोरोना के बढ़ते ग्राफ पर नजर डालें तो 0 से 10 हजार मामले 75 दिन में सामने आए। पहले मामले की पुष्टि केरल में 30 जनवरी को हुई थी। 13 अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 10 हजार पहुंच गई थी। इसके बाद महज 8 दिन यानी 21 अप्रैल तक संक्रमितों की संख्या 20 हजार तक पहुंच गई। फिर अगले 7 दिनों में यानी 28 अप्रैल तक संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार हो गई। वहीं 30 से 40 हजार मामले होने में केवल 5 दिन लगे।
लॉकडाउन लगने केबाद 49 हजार 429 संक्रमित मिले
केंद्र सरकार का दावा है कि लॉकडाउन के चलते संक्रमण को फैलने से काफी हद तक रोका जा सका।लेकिन आंकड़े इसके उलट हैं। देश में 24 मार्च तक संक्रमितों की संख्या 571 थी। 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन लागू हो गया। इसी बीच संक्रमण के सबसे ज्यादा 49 हजार 429 मामले सामने आए।

1) महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले
  • देश में 11 राज्य ऐसे हैं, जिनमें संक्रमण के मामले 1 हजार से ज्यादा हैंं।ये राज्य हैं- महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, पंजाब,तेलंगाना और पश्चिम बंगाल। इनमें सबसे ज्यादा 15 हजार संक्रमित महाराष्ट्र में हैं। यह देश के कुल संक्रमितों का 30% हिस्सा है।
  • देश में 1 मार्च तक सिर्फ केरल में 3 संक्रमित थे। ये तीनों विदेश से लौटे थे। 14 मार्च को यह संख्या बढ़कर 19 हो गई। उस दिन तक महाराष्ट्र में 14 मरीज थे। अगले दिन 15 मार्च को केरल में 24 और महाराष्ट्र में 32 मरीज हो गए। इसके बाद से महाराष्ट्र संक्रमितों के मामले में पहले ही नंबर पर रहा।
कितने दिन में देश में संक्रमित तब टॉप 5 राज्यों में संक्रमित
60 एक हजार महाराष्ट्र: 203, केरल:200, कर्नाटक: 80, दिल्ली:72, यूपी: 70
16 10 हजार महाराष्ट्र:5649,दिल्ली1510, तमिलनाडु:1204,राजस्थान: 969, एमपी: 730
07 20 हजार महाराष्ट्र:5649,दिल्ली:2248,गुजरात:2407,राजस्थान:1868, तमिलनाडु:1629
07 30 हजार महाराष्ट्र:8590,गुजरात:3774,दिल्ली:3108, राजस्थान:2335, एमपी:2330
04 40 हजार महाराष्ट्र:12296,गुजरात:5054,दिल्ली:3738,तमिलनाडु:2757,राजस्थान:2720
04 50 हजार महाराष्ट्र: 15525, गुजरात: 6245, दिल्ली: 5104, तमिलनाडु: 4058, एमपी: 3049
2. गुजरात मेंसबसे ज्यादा 190%मामले बढ़े
  • महाराष्ट्र के बाद गुजरात में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। मरीजों की बात करें तो 24राज्यों के कुल केसों से ज्यादा केस गुजरात में हैं। देश के 24 राज्यों में अब तक 6214 केस हैं, जबकि गुजरात में बुधवार सुबह तक 6245 हो चुके हैं। मतलब यहां 190% मामले बढ़े हैं।
  • मौतों के मामले में गुजरात महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर है। जितनी मौतें बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा सहित 28 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में हुई हैं, उतनी अकेले गुजरात में हो चुकी हैं। इन 28 राज्यों में सोमवार शाम तक 308 मौतें हुई थीं, जबकि अकेले गुजरात में 319 मौतें हो चुकी हैं।
3. रिकवरी रेट मेंतेलंगानासबसे आगे
1000 से 4000 तक केस वाले 10 राज्यों में तेलंगानामें सबसे अच्छा रिकवरी रेट है। यहां बुधवार तक 1096मरीज थे। इनमें से 628मरीज ठीक हो चुके हैं। तेलंगानाके बादआंध्रप्रदेश,राजस्थानऔरतमिलनाडु का नंबर है। यहां मगलवार रात तक 2819 मरीज ठीक हुए हैं।
राज्य मरीज ठीक हुए
तेलंगाना 57%
आंध्रप्रदेश 52%
राजस्थान 48%
तमिलनाडु 36%
उत्तर प्रदेश 34%
मध्यप्रदेश 32%
दिल्ली 28%
गुजरात 22%
पश्चिम बंगाल 19%
पंजाब 9

Number of infected 50 thousand; In the country, 40 thousand cases were reported in 97 days, whereas in 3 days 10 thousand cases were increased.