बिहार में संक्रमितों की संख्या 536 हो गई है। प्रवासियों को लेकर देशभर से ट्रेनें बिहार आ रही हैं। मंगलवार को 10 ट्रेनों से 12 हजार 800 प्रवासी पहुंचे। बुधवार को 12 ट्रेनों से 13 हजार से अधिक आएंगे। अगले कुछ दिनों में कुल 60 ट्रेनें बिहार आएंगी। बड़ी तादाद में लौट रहे इन प्रवासियों के चलते राज्य सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। दूसरे राज्यों से लौटने वाले65 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।
मुंगेर: 13 संंक्रमित अब स्वस्थ
मुंगेर में 13 संक्रमित अब स्वस्थ हैं। इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। स्वस्थ हुएसंक्रमितों में 9 महिला और 4 पुरुष हैं। जिले में कुल102 केस थे। इनमें से 38 ठीक होकर घर लौट चुके हैं।63 अन्य संक्रमितों काइलाज चल रहा है।

बक्सर जिले के नया भोजपुर में महिला की स्क्रीनिंग करते डॉक्टर।

बक्सर: 5 संक्रमित अब स्वस्थ
जिले में संक्रमितों की संख्या 56 है। 36 केस एक्टिव हैं। 20 ठीक हो गए हैं। नया भोजपुर में 16 अप्रैल को पहला केस मिला था। इसके बादगांव को सील कर दिया गया। 20 दिन से घरों में बंद लोगों के रोज की जरूरतें करना मुश्किल हो रहा है। कई लोग ऐसे हैं जिनके घरों में अनाज और जरूरत के सामान खत्म हो गए हैं।
रोहतास: 17 स्वस्थ
जिले के 52 में से 17 संक्रमित अब स्वस्थ हैं। इन्हें घर जाने की इजााजत मिल गई है। 35 का इलाज जारी है। सर्वे कर रही महिला कर्मियों से बदसलूकी की जानकारी सामने आई है। एक मामला मंगलवार को सासाराम नगर परिषद के वार्ड नं. 2 तकिया मुहल्ले का है। एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी सेविका के साथ कुछ लोगों ने गलत बर्ताव किया।
कैमूर: बच्चा भी पॉजिटिव
यहां 31 संक्रमित हैंं। भभुआ शहर के वार्ड संख्या 6 में 2 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां संक्रमण चैनपुर और दुर्गावती के अलावा नुआंव इलाकों तक पहुंच चुका है।

रायपुर से साइकिल चलाकर भोजपुर के सहार पहुंचे मजदूर।

भोजपुर: 900 किमी साइकिल चलाकर आए श्रमिक
मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 900 किलोमीटर साइकिल चलाते हुए 15 मजदूरभोजपुर पहुंचे। ये लोग 30 अप्रैल को रायपुर से चले थे। ये लोग सोन नदी पर बने अरवल-सहार पुल को पार कर सहार पहुंचे। यहां स्थानीय प्रशासन ने इन्हें रोक लिया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पटना के दानापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से लौटे प्रवासी। मंगलवार को 10 ट्रेनों से कुल 12 हजार 800 प्रवासी बिहार पहुंचे।