News
जालंधर के काजी मोहल्ला के 29 साल के युवक की बुधवार सुबह मौत हो गई। कोरोना वायरस के संक्रमण से राज्य में होने वाली यह 26वीं मौत है, वहीं शहर में भी संख्या 5 हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कैटरिंग का काम करने वाले तीन बहनों के इकलौते भाई इस युवक की किडनियां पहले से ही खराब थी। इन दिनों चंडीगढ़ स्थित पीजीआई से उसका इलाज चल रहा था और वह डायलसिस पर था। बुधवार को जालंधर में कोरोना का एक और मरीज सामने आया है। श्री गुरु नानक मिशन अस्पताल के 56 साल केएक स्टाफ मेंबर को कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बादशहर में कोरोना मरीजों की संख्या 136 हो गई है।
मंगलवार को मिले थे पांच नए मरीज
जिले में नए मरीज मिलने का सिलसिल जारी है हालांकि पिछले दो दिन में रफ्तार कुछ कम हुई है। सोमवार सुबह भी पांच मरीज मिले। इनमें से तीन हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश और एक मध्य प्रदेश से लौटा है। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 136 तक पहुंच गई है। 12 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि पांचमरीजों की मौत हुई है।
उधर, गुरु अमरदास नगर में पिछले दिनों एक संकमित मरीज मिलने के बाद करीब 30 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। यहां स्थिति वैष्णो देवी मंदिर के हॉल में सिविल अस्पताल के डॉ. राजीव की अगुवाई में सैंपल लिए गए।
पांच मरीजों में गोराया के डल्लेवाली में रहने वाले एक एनआरआई दंपतिऔर उनका रिश्तेदार शामिल है। दंपतिफरवरी में यूके से लौटे था और 17 मार्च को अपने रिश्तेदार के साथ श्री हुजूर साहिब गया था। दो अन्य मरीजों में गांव फोल्डीवाल का एक युवक है जो उत्तर प्रदेश से लौटा था। वहीं, शाहकोट के गांव गेहलन में लौटा दूसरा युवक मध्य प्रदेश से लौटा है। दोनों कंबाइन चलाते हैं और उनके पॉजिटिव मिलने के बाद उनके गांवों में दहशत है। युवकों के संपर्क में आने वाले लोगों को सेहत विभाग की टीम ने क्वारैंटाइन कर दिया है।
0 Comments