केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार कोवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिएबस और कार ऑपरेटर्स कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'गाइडलाइंस के साथ जल्द ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट कोशुरू किया जा सकता है। सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।'
उन्होंने कहा, 'सरकार ऐसी गाइडलाइंस तैयार कर रही है, जिसके आधार पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग किया जा सके। इस दौरानयह ध्यान रखना जरूरी होगा कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों का किसी तरह से उल्लंघन न हो।'
गडकरी ने कहा- जनता के बीच भरोसा कायम करना होगा
गडकरी ने कहा, 'ट्रांसपोर्ट और हाईवे को खोलने के लिए पब्लिक के बीच भरोसे को स्थापित करना होगा। हमें यह सावधानी बरतना होगी कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो। सुरक्षा के सभी विकल्प सुनिश्चित करना होंगे। जैसे कि हाथ धोना, सैनिटाइजेशन, फेस मास्क आदि का उपयोग।'
सरकार इंडस्ट्री की मदद के लिए पूरी तरह तैयार- गडकरी
कॉन्फेडरेशन के सदस्यों ने सरकार से पैसेंजर ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री के लिए बेलआउट पैकेज की मांग की। इस पर गडकरी ने कहा, 'सरकार इंडस्ट्री की दिक्कतों से भलीभांति परिचित है। ऐसे में इंडस्ट्री की दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार पूरी तरह से सहयोग करेगी।'